Year Ender 2025: साउथ की इन तीन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर रहा जलवा, एक ने तो कमाए 851.89 करोड़ रुपए

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 समाप्ति की ओर अग्रसर है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का भी जलवा देखने को मिला है।

Year Ender 2025: साउथ की इन तीन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर रहा जलवा, एक ने तो कमाए 851.89 करोड़ रुपए

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 समाप्ति की ओर अग्रसर है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का भी जलवा देखने को मिला है। आज हम इस साल बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने वाली साउथ की तीन फिल्मों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इन तीनों फिल्मों ने ही मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 1,384 करोड़ का बिजनेस किया।

इनमें पहला नाम  कांतारा चैप्टर 1 का रहा है। इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म इंडिया में 622.04 करोड़ का नेट, ग्रॉस 740.89 करोड़ और वर्ल्डवाइड 851.89 करोड़ का बिजेनस किया था।

 इस मामले में दूसरे स्थान पर  लोका चैप्टर 1: चंद्रा रही। अपनी बेबाकी और एक्टिंग से कहानी को पावरफुल बनी इस फिल्म ने थिएटर के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखाया। लोका ने भारत में कुल 156.82 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। वहीं दुनियाभर में इसने 303.67 करोड़ कमाए।     

 वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रही दे कॉल हिम ओजी मूवी ने दुनियाभर में 290 करोड़ रुपए कमाए। पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म 'ओजी' को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।

PC: moneycontro, jagran, navbharattimes.indiatimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें