खेल डेस्क। साल 2025 की विदाई में अब चंद दिन ही बचे हैं। इस साल कई भारतीय दिग्गजों ने क्रिकेट से संन्यास लिया है। इस साल रोहित शर्मा, विराट कोहली चेतेश्वर पुजारा सहित कई भारतीय खिलाड़ियों ने संन्यास की घोषणा कर दी। आज हम आपको इस साल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 11 साल लंबे टेस्ट कॅरियर को विराम दिया। रोहित शर्मा के कुछ ही दिन बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से पहले ही विदाई ले चुके विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

इस प्रकार से पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 14 साल लंबे शानदार कॅरियर का अंत कर दिया। भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी इसी साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया। वहीं वरुण आरोन, ऋद्धिमान साहा, अमित मिश्रा, पीयूष चावला, मोहित शर्मा और कृष्णप्पा गौतम ने भी इसी साल क्रिकेट को अलविदा कहा।
PC: cricketaddictor,tv9hindi, business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें