खेल डेस्क। कुछ ही दिनों में साल 2025 की विदाई होने वाली है। भारतीय टीम ने इस साल अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल लिया है। आज हम आपको इस साल इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष तीन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस साल कोई भी भारतीय क्रिकेटर टी20 क्रिकेट में एक हजार रन नहीं बना सका है। इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीन बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या रहे हैं।

अभिषेक शर्मा
भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में 21 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 42.95 के औसत और 193.46 की स्ट्राइक रेट से 859 रन बनाए हैं। इस साल वह क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं। इस साल उन्होंने 85 चौके और 54 छक्के लगाए हैं।

तिलक वर्मा
एक अन्य युवा सलामी बल्लेबाज तिलक वर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। तिलक ने भारत की ओर से 20 टी-20 मैचों की 18 पारियों में 129.15 की स्ट्राइक रेट और 47.25 के औसत से 567 रन बनाए हैं। तिलक ने इस साल 4 अर्धशतक लगाए। उन्होंने इस साल टी20 क्रिकेट में 41 चौके और 25 छक्के भी लगाए।

हार्दिक पांड्या
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी इस साल टी20 क्रिकेट में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। हार्दिक ने इस साल 15 टी-20 मैचों की 12 पारियों में 33.55 के औसत और 153.29 की स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने इस साल 3 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं 22 चौके और 18 छक्के जड़ने में सफल रहे हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें