Year Ender 2024: इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों के घर आया नया मेहमान, मिली बच्चे की खुशियां

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 समाप्त होने वाला है। इसके बाद नए साल का आगमन होगा। साल 2024 में बॉलीवुड के कई सितारे माता-पिता बने हैं। ये साल समाप्त होने से पहले आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

Year Ender 2024: इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों के घर आया नया मेहमान, मिली बच्चे की खुशियां

PC: hindi.newsbytesapp
इंटरनेट डेस्क। साल 2024 समाप्त होने वाला है। इसके बाद नए साल का आगमन होगा। साल 2024 में बॉलीवुड के कई सितारे माता-पिता बने हैं। ये साल समाप्त होने से पहले आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

PC:  todaystudio

इस साल दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, वरुण धवन-नताशा दलाल और स्टार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर नया मेहमान आया है। इस साल 15 फरवरी को पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे अकाय को जन्म दिया। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल ने 3 जून, 2024 को  एक बच्ची के माता-पिता बनें। 

PC: koimoi

बॉलीवुड के पसंदीदा पावर कपल दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का स्वागत किया। छह साल के वैवाहिक जीवन के बाद दोनों के घर नए मेहमान का आगमन हुआ। इसी साल 16 जुलाई को ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी बच्ची का स्वागत किया।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें