भारतीय बाजार में स्पोर्ट्स बाइक्स की बढ़ती डिमांड को देखते हुए Yamaha Motor अपनी दो पॉपुलर बाइक्स Yamaha R3 और Yamaha MT-03 के अपडेटेड वर्जन जल्द ही लाने की तैयारी कर रही है। स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स के कारण Yamaha बाइक्स युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
यामाहा R3 का अपडेटेड वर्जन 321 सीसी लिक्विड-कूल्ड ट्विन-सिलिंडर इंजन के साथ आएगा, जो 41 bhp की पावर और 29.5 Nm का टार्क जनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और शानदार माइलेज (27 kmpl) मिलेगा। एडवांस फीचर्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, USB चार्जिंग पोर्ट, डुअल चैनल ABS, और फ्रंट-रियर डिस्क ब्रेक शामिल हैं।
MT-03 में 321 सीसी का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 42 bhp की पावर और 29.5 Nm का टार्क जनरेट करेगा। यह बाइक 28-30 kmpl का माइलेज देगी। इसमें भी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल चैनल ABS, और डिस्क ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स होंगे।
यामाहा आर3 और एमटी-03 के मौजूदा मॉडल्स क्रमशः ₹4,59,900 और ₹4,64,900 (एक्स-शोरूम) कीमत पर उपलब्ध हैं। अपडेटेड वर्जन की कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है। इन बाइक्स को 2025 के मध्य में भारत में लॉन्च किया जाएगा।