WTC 2025: विजेता टीम को मिलेगी इतने करोड़ की मोटी राशि, उपविजेता को होगा इतना बड़ा नुकसान, जान लें आप  

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला आज लॉड्र्स के मैदान में शुरू हो चुका है। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही है।

WTC 2025: विजेता टीम को मिलेगी इतने करोड़ की मोटी राशि, उपविजेता को होगा इतना बड़ा नुकसान, जान लें आप  

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला आज लॉड्र्स के मैदान में शुरू हो चुका है। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही है। कंगारू टीम ने केवल 16 रन पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए हैं। दोनों विकेट कगिसो रबाडा ने हासिल किए। इस मैच को जीतने वाली टीम को मोटी राशि मिलेगी। इसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। वहीं हारने वाली टीम को मोटा नुकसान उठाना पड़ेगा। 

खबरों के अनुसार, तीसरे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में लगभग 49.28 करोड़ रुपए की मोटी राशि दी जाएगी। खिताबी जीतने वाली टीम को 36 लाख डॉलर (करीब 30.88 करोड़ रुपए) और फाइनल में हारने वाली टीम को 21.6 लाख डॉलर (करीब 18.50 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। इस प्रकार से उपविजेता टीम को 12.38 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ेगा। 

आपको बता दें कि पिछली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को हराकर जीती थी। भारतीय टीम दो फाइनल में प्रवेश करने के बावजूद ये खिताब नहीं जीत सकी है। पहले फाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से शिकस्त मिली थी।

PC: espncricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें