Wrestlers Protest: 9 जून तक बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग, खिलाड़ियों के समर्थन में हुई महापंचायत

टिकेत ने कहा है की अगर ऐसा नहीं होता है तो हम 9 जून को पहलवानों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर जाएंगे।

Wrestlers Protest: 9 जून तक बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग, खिलाड़ियों के समर्थन में हुई महापंचायत

इंटरनेट डेस्क। पिछले कुछ दिनों से महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के मामले में गंभीर आरोप झेल रहे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण अब चारों और से घिरते नजर आ रहे है। बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों के आंदोलन को किसानों ने पूरी तरह से सपोर्ट कर दिया है। किसानों ने शुक्रवार को उनके सपोर्ट में कुरुक्षेत्र में महापंचायत की।

इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा ऐलान भी कर दिया। उन्होंने बताया की महापंचाय में निर्णय लिया गया है की सरकार को पहलवानों की शिकायतों का समाधान करना चाहिए। साथ ही उन्हें बृजभूषण सिंह की गिरफ्तार करनी चाहिए। महापंचायत ने तय किया है की उनकी गिरफ्तारी से कम पर कोई समझौता नहीं होगा।

टिकेत ने कहा है की अगर ऐसा नहीं होता है तो हम 9 जून को पहलवानों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर जाएंगे। खाप नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें जंतर-मंतर पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई तो आंदोलन की घोषणा की जाएगी। टिकैत का कहना है कि सरकार को मौका दिया जाएगा। महिला पहलवानों के परिजनों को धमकाया जा रहा है। सरकार को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

pc- aaj tak