WPL auction: दीप्ति शर्मा को मिले 3.20 करोड़ रुपए, अब यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलेंगी मेग लैनिंग

खेल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हो रही महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में कुल 277 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इस नीलामी के माध्यम से पांच टीमें अधिकतम 73 स्थानों को खरीदने का प्रयास करेंगी। इसमें 50 भारतीय और 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे।

महिला प्रीमियर लीग की नीलामी  में अभी तक कई स्टार खिलाड़ियों पर बोली लग चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली को अभी तक खरीदार नहीं मिला है। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक बार फिर से यूपी वॉरियर्स की ओर खेलती नजर आएंगी। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 3.20 करोड़ में फिर से खरीद लिया है। मेग लैनिंग भी अब यूपी वॉरियर्स की ओर से ही खेलती नजर आएंगी। उन्हें 1.90 करोड़ में खरीदा गया है।

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। वह अब शैफाली वर्मा के साथ ओपनिंग करती नजर आ सकती है। सोफी डिवाइन को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़, एमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़, रेणुका सिंह ने गुजरात जायंट्स को 60 लाख और सोफी एक्लेस्टोन ने यूपी वॉरियर्स 85 लाख रुपए में खरीदा है।

PC: tv9hindi 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें