World Cup 2023: बीच विश्वकप में पाकिस्तान के इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ, ये कारण आया सामने...

विश्वकप 2023 में अपने खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान की टीम लगभग बाहर हो गई है।

World Cup 2023: बीच विश्वकप में पाकिस्तान के इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ, ये कारण आया सामने...

इंटरनेट डेस्क। विश्वकप 2023 में अपने खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान की टीम लगभग बाहर हो गई है। वहीं टीम के बाहर होने के साथ ही पाकिस्तान से इस समय बड़ी हलचल मची है। बता दें की टीम के खराब प्रदर्शन के कारण पीसीबी में सबकुछ ठीक नहीं है। खबरें आ रही है की टीम के चीफ सेलेक्टर और पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी इंजमाम-उल-हक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इंजमाम पर कई खिलाड़ियों को फायदा पहुंचाने का इल्जाम था। इस बार भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तानी टीम अब तक बेहद खराब प्रदर्शन करती आई है और उसके कारण ही टीम अब लगभग वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। 

बता दें की पाकिस्तानी टीम ने बाबर आजम की अगुआई में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 6 मैच खेले हैं, जिसमें पाक टीम को 4 मैचों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस बीच पीसीबी चीफ सेलेक्टर इंजमाम-उल-हक ने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है। 

pc- zee news