World Cup 2023: आईपीएल में अच्छा खेल दिखाने वाले ये तीन खिलाड़ी हो सकते है विश्व कप टीम का हिस्सा- शास्त्री

वहीं इस मामले में पूर्व खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री ने खासतौर पर यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की है

World Cup 2023: आईपीएल में अच्छा खेल दिखाने वाले ये तीन खिलाड़ी हो सकते है विश्व कप टीम का हिस्सा- शास्त्री

इंटरेनट डेस्क। आईपीएल मैच चल रहे है और इन मैचों के बाद कई खिलाड़ियों की परफोरमेंश में सुधार भी आया है और कई खिलाड़ी ऐसे भी सामने आए है जिनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का दम भी देखने को मिला है। इसके साथ ही इन खिलाड़ियों के खेल ने लोगों को प्रभावित भी किया है।

वैसै इसी साल विश्व कप का आयोजन भी होने वाला है और उसके लिए भारतीय टीम की घोषणा भी होने वाली है। ऐसे में आईपीएल में अपने खेल का लोहा मनवाने वाले खिलाड़ि़यों का नंबर टीम के लिए लग सकता है।

वहीं इस मामले में पूर्व खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री ने खासतौर पर यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की है। शास्त्री का मानना है कि ये तीनों खिलाड़ी अपनी फॉर्म के आधार पर वर्ल्ड कप टीम में जगह पाने के दावेदार हैं। 

pc- abp news, crictoday.com, thelallantop.com