World Cup 2023: बीच वर्ल्डकप श्रीलंका टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार गेंदबाज हुआ टूर्नामेंट से बाहर

वर्ल्ड कप 2023 के मैच चल रहे है और इन मैचों के बीच में लगातार टीमों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

World Cup 2023:  बीच वर्ल्डकप श्रीलंका टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार गेंदबाज हुआ टूर्नामेंट से बाहर

इंटरनेट डेस्क। वर्ल्ड कप 2023 के मैच चल रहे है और इन मैचों के बीच में लगातार टीमों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस टूर्नामेंट के बीच में बीच में श्रीलंकाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें की एक स्टार तेज गेंदबाज इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है और वो अब टीम के साथ नहीं जुड़ेगा। बता दें की स्टार बॉलर मथीशा पथिराना वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मथीशा पथिराना के वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होने के बाद से उनके फैंस काफी ज्यादा निराश है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोटिल हो गए है और इसी के कारण वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। श्रीलंकाई टीम पहले ही अपनी कमजोर बॉलिंग के कारण वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक 4 मैचों में से 3 मुकाबले हार चुकी है।

बता दें की वैसे भी मथीशा पथिराना का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। वर्ल्ड कप 2023 में मथीशा पथिराना ने महज 2 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 2 विकेट ही नसीब हुए हैं। मथीशा पथिराना की जगह अब श्रीलंकाई टीम के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में सीनियर ऑलराउंडर एंजलो मैथ्यूज को मौका दिया गया है। 

pc- navbharat