World Cup 2023: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के कप्तान की आज के मैच में हो सकती है वापसी!

आईसीसी विश्व कप 2023 में आज वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा।

World Cup 2023: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के कप्तान की आज के मैच में हो सकती है वापसी!

इंटरनेट डेस्क। आईसीसी विश्व कप 2023 में आज वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा। बता दें की साउथ अफ्रीका ने हाल ही में इंग्लैंड को एक बड़े स्कोर से हराया था और उस मैच में टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा नहीं थे। वहीं साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश दोनों ही टीमों ने अपने-अपने पिछले मुकाबले नियमित कप्तान के बिना खेले है।

लेकिन आज के इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन की वापसी हो सकती है। बता दें की टेम्बा बावुमा पेट की खराबी के कारण शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ उनकी वापसी हो सकती है।

वहीं बांग्लादेश को उम्मीद है कि शाकिब अल हसन फिटनेस हासिल कर मैदान पर लौटेंगे। शाकिब अल हसन भारत के खिलाफ मैच खेलने से चूक गए थे। शाकिब की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। शाकिब को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बाएं क्वाड मसल्स में चोट लगी थी। 

pc- .espncricinfo.com