WORLD CUP 2023: न्यूजीलैंड टीम को मैच से पहले बड़ा झटका, इस मैच विनर खिलाड़ी को टीम से किया गया बाहर

वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे भारत की शुरूआत भी शानदार रही है। टीम ने पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराककर टूर्नामेंट की शुरूआत की है।

WORLD CUP 2023: न्यूजीलैंड टीम को मैच से पहले बड़ा झटका, इस मैच विनर खिलाड़ी को टीम से किया गया बाहर

इंटरनेट डेस्क। वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे भारत की शुरूआत भी शानदार रही है। टीम ने पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराककर टूर्नामेंट की शुरूआत की है। वहीं आज न्यूजीलैैंड और नीरदलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। लेकिन उसके पहले ही न्यूजीलैंड टीम को झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन को नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच से बाहर कर दिया गया है।

बता दें की न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने विलियमसन की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है। मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस कर कोच ने कहा केन बहुत अच्छी तरह से रिकवर कर रहे है। मुझे लगता है कि फील्डिंग अभी भी उनके लिए महत्वपूर्ण है, उन्हें बस थोड़ा और अच्छा करने की जरूरत है।

कोच गैरी स्टीड ने विलियमसन को लेकर आगे कहा, वह वास्तव में बेहतरीन रिकवरी कर रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि वह तीसरे मैच में टीम के साथ होंगे। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लगी घुटने की चोट से विलियमसन अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं।

PC- espncricinfo.com