World Cup 2023: टीम इंडिया को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से हुए बाहर, ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला रविवार को साउथ अफ्रीका के साथ होने जा रहा है।

World Cup 2023: टीम इंडिया को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से हुए बाहर, ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

इंटरनेट डेस्क। वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला रविवार को साउथ अफ्रीका के साथ होने जा रहा है। ये मुकाबला बड़ा ही महत्वपूर्ण होने वाला है। लेकिन इसके पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है और वो ये की टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में यह खबर भारत के लिए बड़ा झटका है। पहले उम्मीद थी कि पांड्या दो से तीन मैच के बाद टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। लेकिन अब यह साफ है कि वह वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए कोई भी मैच नहीं खेल पाएंगे।

ऐसे में अब हार्दिक के ना होने से टीम इंडिया जरूर अपने कॉम्बनिेशन में उनको मिस करेगी। बता दंे की टीम इंडिया में अब पांड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को जगह मिली है। पुणे में 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के वर्ल्ड कप मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय पंड्या के बाएं टखने में चोट लग गई थी।

pc- espncricinfo.com