World Cup 2023: भारत के खिलाफ पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज को बैठना पड़ेगा बाहर!

भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच में पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा।  

World Cup 2023:  भारत के खिलाफ पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज को बैठना पड़ेगा बाहर!

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच में पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा।  लेकिन इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है और वो ये की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस चोट से जूझ रहे हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि भारत के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। अगर भारत के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस नहीं खेलते है तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका होगा। दरअसल, मार्कस स्टोइनिस अपनी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं।

बता दें की मार्कस स्टोइनिस ने अब तक 64 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा वह 54 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं। मार्कस ने वनडे फॉर्मेट में 94.02 की स्ट्राइक रेट और 27.45 की एवरेज से 1400 रन बनाए हैं और बतौर गेंदबाज 44 विकेट झटके हैं।

pc-espncricinfo.com