Women T20 World Cup 2023: किस्मत से बची इंग्लैंड महिला टीम के खिलाड़ियों की जान, हो सकता था बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार इस केबल वे कार में डैनी वायट और खिलाड़ी केट क्रॉस भी थी।

Women T20 World Cup 2023: किस्मत से बची इंग्लैंड महिला टीम के खिलाड़ियों की जान, हो सकता था बड़ा हादसा

इंटरनेट डेस्क। साउथ अफ्रीका की मेजबानी में महिला टी20 विश्वकप खेला जा रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर ये सामने आई है की इंग्लैंड की महीला टीम के साथ एक बड़ा हादसा टल गया। अगर ये हादसा हो जाता तो टीम की कई खिलाड़ी चोटिल भी हो सकती थी और उनकी जान भी जा सकती थी।

जानकारी के अनुसार केपटाउन में ये टीम किसी पहाड़ी पर घूमने के लिए गई थी और पहाड़ी से नीचे बसे शहर के बीच चलने वाली केबल वे कार पर महिला क्रिकेटर्स सवार थी। इसी दौरान  केबल वे कार में कुछ तकनीकी खराबी आ गई और उसकी स्पीड तेज हो गई। जिसके बाद सवार सभी खिलाड़ी और उसमें सवार अन्य लोग जोर जोर चिल्लाने लगे। लेकिन अपने गंतव्य की ओर पहुंचते पहुंचते इसकी स्पीड कंट्रोल हो गई।

जानकारी के अनुसार इस केबल वे कार में डैनी वायट और खिलाड़ी केट क्रॉस भी थी। खबरों के अनुसार बिलजी जाने के कारण यह समस्या सामने आई थी। अगर केबल वे कार सहीं समय पर नहीं रूकती तो यह बड़ा हादसा हो जाता और इसमें कई लोगों की जान भी जा सकती थी।