खेल डेस्क। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम रविवार को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी है। आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में अभी तक दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है।
दोनों के बीच दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दोनों ने एक-एक मुकाबले में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम अभी तक दो बार 2005, 2017 में महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना सकी है। आज खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, ये देखने वाली बात होगी। भारत की ओर से प्रतिका रावल के स्थान पर स्क्वाड में युवा शेफाली वर्मा को मौका मिला है।
शेफाली इस मैच में स्मृति मंधाना के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकती हैं। शेफाली और स्मृति मंधाना ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों से बड़ी पारी की उम्मीद है। तीसरे नंबर पर हरलीन देओल को जगह मिल सकती है। कप्तान हरमनप्रीत कौर का चौथे नंबर पर उतरना लगभग तय है। पांचवें नंबर पर जेमिमा रोड्रिगेज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। ऑलराउंडर के तौर पर दीप्ति शर्मा को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना लगभग तय है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, उमा छेत्री, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अमनजोत कौर, राधा यादव और श्री चारानी।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें