Women's T20 World Cup 2026: भारत का कल साउथ अफ्रीका से है मुकाबला, ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

खेल डेस्क। विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 में भारतीय टीम का रविवार को मैनचेस्‍टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में साउथ अफ्रीका से मुकाबला होगा।

Women's T20 World Cup 2026: भारत का कल साउथ अफ्रीका से है मुकाबला, ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

खेल डेस्क। विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 में भारतीय टीम का रविवार को मैनचेस्‍टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में साउथ अफ्रीका से मुकाबला होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस विश्व कप में जीत की हैटि्रक के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी।

भारतीय बेटियां ने अपने पहले मैच में पाकिस्‍तान को 64 रन से और पिछले मैच में नीदरलैंड को 95 रन से हराया था। विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम जीत के इस सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।  दोनों टीमों के बीच अभी तक कांटे के टक्‍कर देखने को मिलती है। हालांकि भारतीय महिलाओं का पलड़ा थोड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 24 मुकाबलों में  भारतीय टीम ने 11 और साउथ अफ्रीका ने 10 मैच जीते हैं। 3 मैच बेनतीजा भी रहे हैं। भारतीय टीम अभी तक अपनी अंक तालिका में शीर्ष पर है।

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, राधा यादव और प्रेमा रावत।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें