Women's T20 World Cup 2026: विश्व चैम्पियन बनने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम हुई मालामाल

खेल डेस्क। सोफी मोलिन्यूक्स की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड को आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 7 विकेट शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया।

Women's T20 World Cup 2026: विश्व चैम्पियन बनने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम हुई मालामाल

खेल डेस्क। सोफी मोलिन्यूक्स की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड को आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 7 विकेट शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया। ये कंगारू टीम का सातवां आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप है।

इस खिताबी जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम पर पैसों की जमकर बारिश हुई है। आईसीसी की ओर से  इस टी20 वर्ल्ड कप  के लिए रिकॉर्ड 87,64,615 डॉलर की प्राइज मनी का ऐलान किया था, जो भारतीय रुपए के अनुसार लगभग 83.41 करोड़ रुपए है। रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब जीतने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को 23,40,000 डॉलर की प्राइज मनी मिली है। ये भारतीय रुपए के अनुसार 22.27 करोड़ रुपए है।

इंग्लैंड की टीम को भी मिली इतनी मोटी राशि
वहीं  उपविजेता इंग्लैंड की टीम को भी 11,70,000 डॉलर यानी 11.13 करोड़ रुपए की मोटी राशि मिली है। वहीं सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीमों -वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को 6,75,000 डॉलर की राशि से नवाज गया।

भारतीय टीम को भी मिलेगी इतने करोड़ रुपए की राशि
वहीं हर ग्रुप मैच जीतने पर टीमों को 31,154 डॉलर मिलेंगे। आईसीसी  टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमों को कम से कम 2,47,500 डॉलर की प्राइज मनी दी जाएगी। इस प्रकार भारतीय टीम को भी लगभग 2.35 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं ग्रुप स्टेज में तीन मैच जीतने पर टीम इंडिया को 88.94 लाख रुपए मिलेंगे। इस प्रकार टीम इंडिया को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कुल प्राइज मनी 3.23 करोड़ रुपए मिलेगी। पाकिस्तान टीम इस टी20 वर्ल्ड कप से 2.64 करोड़ रुपए की कमाई की।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें