Women's ODI World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में इस प्लेइंग इलेवन के साथ खेलेगी भारतीय टीम

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा की किस्मत चमक गई है। उन्हें आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के लिए भारतीय प्लेइंग में जगह मिली है।

Women's ODI World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में इस प्लेइंग इलेवन के साथ खेलेगी भारतीय टीम

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा की किस्मत चमक गई है। उन्हें आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के लिए भारतीय प्लेइंग में जगह मिली है। ऑसट्रेलिया ने टॉस जीतकर मैच में पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।

टॉस हारने के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, अगर हमें शुरुआती सफलता मिल जाती तो यह हमारे लिए बहुत अच्छा होगा। दुर्भाग्य से, प्रतीका अपनी चोट के कारण टीम में नहीं हैं। उनकी जगह शैफाली को शामिल किया गया है। उमा और हरलीन की जगह ऋचा और क्रांति की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।

भारतीय प्लेइंग इलेवन: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी और रेणुका सिंह ठाकुर

ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन: फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेट कीपर/कप्तान), एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, किम गर्थ और मेगन शुट्ट।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें