Women's Cricket World Cup: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कल खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, विजेता को मिलेगी इतनी मोटी राशि

खेल डेस्क। आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला कल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा। इस मैच के जरिए महिला वर्ल्ड क्रिकेट को एक नया चैंपियन मिलेगा।

Women's Cricket World Cup: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कल खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, विजेता को मिलेगी इतनी मोटी राशि

खेल डेस्क। आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला कल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा। इस मैच के जरिए महिला वर्ल्ड क्रिकेट को एक नया चैंपियन मिलेगा। दरअसल, भारत और दक्षिण अफ्रीका ने आज तक ये खिताब नहीं जीता है।  महिला विश्वकप जीतने वाली टीम को मोटी रकम मिलेगी। 

प्राइज मनी का ऐलान पहले ही कर चुका है। 2022 की तुलना में वुमेंस वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में 297 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। भारत में हुए खेले गए पुरुष विश्व कप 2023 की कुल प्राइज मनी 10 मिलियन डॉलर थी। वहीं महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की प्राइज मनी में  3.5 मिलियन यूएस डॉलर का इजाफा कर 13.88 मिलियन यूएस डॉलर किया गया है।

फाइनल विजेता टीम को 4.48 मिलियन यूएस डॉलर यानी तकरीबन 39.77 करोड़ रुपए मिलेगी। वहीं उप विजेता को 2.24 मिलियन डॉलर यानी लगभग 19.88 करोड़ रुपए मिलेंगे। सेमीफाइनल हारने वाली टीम को 1.12-1.12 मिलियन, पांचवें और छठे स्थान के लिए 7-7 लाख डॉलर,सातवें और आठवें के लिए 2 लाख 80 हजार डॉलर मिलेंगे। प्रत्येक टीम को ढाई-ढाई लाख डॉलर (2.20 करोड़ रुपए) अलग से दिए जाएंगे।

PC: prabhatkhabar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें