Ashok Gehlot ने आखिर क्यों बोल दिया कि टीडीपी और जेडीयू पर होगा भाजपा का अगला निशाना 

इंटरनेट डेस्क। नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके नेतृत्व में मंत्रिमंडल का भी गठन हो गया है। नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी हो चुका है। एक फिर से प्रमुख मंत्रालय भाजपा नेताओं को ही मिले हैं।

Ashok Gehlot ने आखिर क्यों बोल दिया कि टीडीपी और जेडीयू पर होगा भाजपा का अगला निशाना 

इंटरनेट डेस्क। नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके नेतृत्व में मंत्रिमंडल का भी गठन हो गया है। नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी हो चुका है। एक फिर से प्रमुख मंत्रालय भाजपा नेताओं को ही मिले हैं। इस संबंध में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।  अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स क माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने कहा कि  केन्द्रीय मंत्रिमंडल एवं मंत्रालयों में मिले स्थान को देखकर तो ऐसा लगता है कि TDP एवं JDU को अपमान से बचने के लिए केन्द्र सरकार को बाहर से समर्थन करना चाहिए था। इससे कम से कम इन दोनों दलों की गरिमा और सम्मान बचा रहता। 

 भाजपा का इतिहास क्षेत्रीय दलों को खत्म कर अपनी पार्टी का विस्तार करने का रहा
@Jduonline  एवं  @JaiTDP  को यह नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा का इतिहास क्षेत्रीय दलों को खत्म कर अपनी पार्टी का विस्तार करने का रहा है। आंध्र प्रदेश में YSR कांग्रेस और ओडिशा में BJD इसके ताजा उदाहरण हैं। NDA सरकार की शुरुआत में ही हुई TDP एवं JDU की उपेक्षा से लगता है कि भाजपा का अगला निशाना ये दोनों पार्टियां ही बनने वाली हैं।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें