कब खत्म होगा कलियुग? अभी कितना समय बचा है, अंत आते आते कैसे हालात होंगे, जानें यहाँ

कलियुग कब खत्म होगा? बढ़ते दुःख, दर्द, जुर्म और अधर्म के कारण आपके मन में भी ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर इसकी समाप्ति कब होगी?  बहुत से लोग जो दुःख दर्द से पीड़ित है उन्हें लगता है कि भगवान इस धरती पर अवतार लेकर कलयुग का अंत कर दें।

 कब खत्म होगा कलियुग? अभी कितना समय बचा है, अंत आते आते कैसे हालात होंगे, जानें यहाँ

pc: navbharattimes

कलियुग कब खत्म होगा? बढ़ते दुःख, दर्द, जुर्म और अधर्म के कारण आपके मन में भी ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर इसकी समाप्ति कब होगी?  बहुत से लोग जो दुःख दर्द से पीड़ित है उन्हें लगता है कि भगवान इस धरती पर अवतार लेकर कलियुग का अंत कर दें।  कलियुग के अंत की बात करें, तो विष्णु पुराण में कलियुग की अंत से जुड़े रहस्य बताए गए हैं। इसी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 


कब शुरू हुआ था कलियुग 
महाभारत के बाद ऐसी कई घटनाएं हुईं, जिसके बाद कलियुग आगमन की गति बढ़ती गई। जैसे, श्रीकृष्ण का मानव शरीर को छोड़कर वैकुंठ जाना, पांडवों का स्वर्ग जाना, यदुवंशी कुल का विनाश होना आदि। कलियुग का प्रारम्भ 3102 ईसा पूर्व हुआ था। 

pc: MP Breaking News

कलियुग कब खत्म होगा​

पुराणों के आधार पर कलियुग 4,32,000 साल लंबा चलेगा। अभी इसका प्रथम चरण ही है।  अभी 3102 2024= 5126 वर्ष कलियुग के बीत चुके हैं। इसका अर्थ है कि कलियुग के 5 हजार वर्ष ही बीते हैं। अभी 426882 वर्ष बाकी हैं। 

​स्वर्गलोक और भूलोक में समय होता है अलग अलग

पुराणों के अनुसर कलियुग को समाप्त होने में इस से अधिक समय भी लग सकता है क्योंकि पृथ्वीलोक और स्वर्गलोक में समय की गति अलग अलग है। जैसे, मनुष्य का एक महीना पितर लोक में एक दिन के समान है। वहीं, मनुष्य का एक वर्ष स्वर्ग लोक में  एक दिन के बराबर हैं। जब पृथ्वीलोक पर किसी मनुष्य के 30 साल बीत जाते हैं तो ये स्वर्गलोक में देवताओं के एक महीने के बराबर ही है। 

Pc: navbharattimes

​कलियुग की चरम सीमा क्या होगी​

विष्णु पुराण के अनुसार कलयुग में धीरे धीरे मनुष्य की उम्र कम होती जाएगी और कलयुग के अंत तक ये घट कर 12 से 20 साल रह जाएगी। लंबाई भी धीरे घटती  घटती 4 फ़ीट रह जाएगी। मनुष्य छोटी-छोटी बीमारियों का मुकाबला भी नहीं कर सकेंगे और मृत्यु को प्राप्त होने लग जाएंगे। कलयुग में सत्य और दया को नजरअंदाज किया जाएगा और असत्य और अधर्म का बोलबाला होगा। कहीं अन्न नहीं उगेगा और भीषण गर्मी बढ़ती जाएगी। यही सब कलियुग के अंत की निशानी है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें