इंटरनेट डेस्क। वॉटसएप में कुछ ना कुछ बदलाव आते ही रहते है। समय-समय पर नए फीचर्स आते रहते है। अभी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मैसेजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार नए प्रयोग कर रहा है। अब मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ने एक और फीचर नए अंदाज में यूजर्स के लिए पेश कर दिया है।
वॉटसएप ने मैसेज एडिटिंग में नया बदलाव किया है जिसके बाद मैसेज को एडिट करना पहले से भी आसान होने वाला है। आइए जानते हैं कैसा है ये नया फीचर, और कैसे करेगा काम।
वॉटसएप ने यूजर्स के लिए मैसेज एडिटिंग को नए अंदाज में पेश किया है जिससे मैसेज एडिट करना अब पहले से भी सरल होने वाला है। कंपनी ने नयावॉटसएप एनडरोयड बीटा वर्जन पेश किया है जिसमें मैसेज को एडिट करने का अंदाज बदल गया है। बता दें कि व्हॉट्सऐप पर भेजे गए मैसेज में कोई गलती हो जाने पर आप उसे मैसेज भेजने के 15 मिनट के अंदर एडिट (सुधार) कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज को डिलीट करने या दोबारा पूरा मैसेज टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
pc- accountex.co.uk