इंटरनेट डेस्क। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है। इसके माध्यम से यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ फोटो, वीडियो और दूसरी मीडिया फाइलें शेयर करते हैं। हालांकि WhatsApp पर भेजी जाने वाली फोटो और वीडियो की क्वालिटी खराब होने की शिकायतें भी सामने आती हैं।
आज हम आपको एक ऐसी सेटिंग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। WhatsApp में एचडी फोटो, वीडियो भेजने के लिए आपको परमानेंट सेटिंग ऑन करनी होगी।
इस प्रकार करें ऑन:
सबसे पहले अपने फोन WhatsApp ओपन कर लें।
अब सबसे ऊपर नजर आ रहे तीन डॉट्स पर क्लिक कर सेटिंग्स ऑप्शन चुनें।
अब स्टोरेज और डेटा सेक्शन खोलकर मीडिया अपलोड क्वालिटी ऑप्शन पर टैप करें।
यहां पर आपको एचडी क्वालिटी का चयन करना होगा।
अब आप जो भी वीडियो और फोटो भेजेंगे वह वह डिफ़ॉल्ट रूप से एचडी क्वालिटी में दूसरे के पास जाएगा।
PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें