इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज लोग स्कैम के बहुत शिकार हो रहे है। मोबाइल से स्कैमर्स कई तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना लेते है। ऐसे में वाट्सएप ने लोगों को स्कैम से बचाने के लिए कुछ नए फिचर्स एड किए है। स्कैम्स और साइबर अटैक्स से बचाने के लिए कई प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर ध्यान दिया जा दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा यूजर्स को रिस्की कन्वर्सेशन्स की पहचान करने में मदद करने के लिए एक नया सेफ्टी फीचर रोल आउट कर रहा है। एक फीचर ट्रैकर ने एक नया वार्निंग मैसेज स्पॉट किया है जो तब पॉप-अप होता है जब यूजर्स किसी अनजान फोन नंबर से आए मैसेजेस वाली नई चैट ओपन करते हैं। कहा जा रहा है कि ये फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए अवेलेबल है।
एक नए पोस्ट में, फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने iOS और एंड्रॉयड के लिए WhatsApp पर आने वाले एक नए वार्निंग मैसेज की डिटेल्स शेयर की हैं। ये नया फीचर तब यूजर को अलर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है जब वे किसी अननोन पर्सन के साथ कन्वर्सेशन ओपन करते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जब किसी WhatsApp यूजर को किसी अनसेव्ड नंबर से मैसेज मिलेगा तो एप चैट ओपन होने से पहले स्क्रीन पर एक वार्निंग मैसेज दिखाएगा।
pc- investopedia.com