WhatsApp: वॉटसएप पर आ रही हैं खतरनाक फाइल्स, क्लिक करते ही हो जाएगा सारा सिस्टम...

WhatsApp: वॉटसएप पर आ रही हैं खतरनाक फाइल्स, क्लिक करते ही हो जाएगा सारा सिस्टम...

WhatsApp: वॉटसएप पर आ रही हैं खतरनाक फाइल्स, क्लिक करते ही हो जाएगा सारा सिस्टम...

इंटरनेट डेस्क। लोगों के साथ में साइबर ठगी कितने तरीकों से हो सकती हैं या फिर उनके साथ में फ्रॉड कैसे किया जा सकता हैं, आज कल सायबर ठग इसका अलग अलग तरीका खोज लेते हैं। अब कई देशों में हैकर्स मैलवेयर कैंपेन के जरिए वॉटसएप यूजर्स को निशाना बना रहे हैं। 

साइबर सिक्योरिटी कंपनी कैस्परस्की ने पाया कि एक ग्रुप मैलिशियस अटैचमेंट फैलाने के लिए व्हाट्सऐप अकाउंट्स का इस्तेमाल कर रहा है। इस मैलवेयर से कई देशों के यूजर्स प्रभावित हुए हैं। कैस्परस्की के रिसर्चर्स का कहना है कि हमलावर ऐसे व्हाट्सऐप अकाउंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं जो पहले हैक हो चुके हैं, ताकि वह ऐसे मैलिशियस अटैचमेंट भेज सकें जो जाने-पहचाने कॉन्टैक्ट्स से आए हुए लगें।

कैस्परस्की की ग्लोबल रिसर्च एंड एनालिसिस टीम ने मैलवेयर फैलाने वाले एक ऐसे कैंपेन का पता लगाया है जो वॉट्सएप डेस्कटॉप और वॉटसएप वेब के यूज़र्स को निशाना बना रहा है। हमलावर डायरेक्ट मैसेज के ज़रिए खतरनाक फाइल अटैचमेंट भेजकर यूजर्स को निशाना बना रहे हैं।

pc- live mint