West Bengal: टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप, दोपहर 1 बजे तक हुआ 55.57 प्रतिशत मतदान

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर के चार और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथों पर पर मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक री-पोलिंग के दौरान दोपहर 1 बजे तक 55.57% मतदान दर्ज किया गया है।

आज भी मतदान के दौरान मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। डायमंड हार्बर के फलता में तो स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। खबरों के अनुसार, लोगों ने आरोप लगाया कि वोट डालने के बाद टीएमसी के लोगों ने हमला किया। इस घटना का शांति से विरोध करने पर पुलिस द्वारा भी लोगों पर लाठीचार्ज किए जाने का मामला सामने आया है।

इससे कई लोगों को पैर में, सिर में और हाथ में चोट आई है। दूसरी और टीएमसी की ओर से भी आरोप लगाया गया है। टीएमसी ने मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों द्वारा उनके कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान हुआ है। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा। इस दिन पता चल जाएगा कि प्रदेश की किस दल की सरकार बनेगी।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें