Weather Update: राजस्थान में आज फिर से बदलेगा मौसम, तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, लोगों को गर्मी से राहत

Weather Update: राजस्थान में आज फिर से बइलेगा मौसम, तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, लोगों को गर्मी से राहत

Weather Update: राजस्थान में आज फिर से बदलेगा मौसम, तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, लोगों को गर्मी से राहत

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पिछले 3-4 दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। दिन में भले ही तेज धूप रहती हैं, लेकिन शाम होते होते आंधी बारिश के कारण मौसम ठंडा हो जाता है। आज से प्रदेश में फिर से मौसम बदलने जा रहा है। राजधानी जयपुर में आज सुबह से ही बादल छाएं हुए हैं, जिसके चलते लोगों को सुबह गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

आंधी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 4 जून को प्रदेश में मौसम गतिविधियां और अधिक प्रभावी हो सकती हैं। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।

pc- tehelkahindi.com