Weather update: राजस्थान में ठंड का असर तेज, नई साल में बारिश की संभावना, फिर बढ़ेगी सर्दी

Weather update: राजस्थान में ठंड का असर तेज, नई साल में बारिश की संभावना, फिर बढ़ेगी सर्दी

Weather update: राजस्थान में ठंड का असर तेज, नई साल में बारिश की संभावना, फिर बढ़ेगी सर्दी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान जमाव बिंदु के करीब है। हालांकि जयपुर सहित कई शहरों में दिन के समय तेज धूप देखने को मिली। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, राज्य में एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर आने वाले दिनों में मौसम पर देखने को मिलेगा। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बीकानेर संभाग और शेखावाटी इलाके के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या मावठ पड़ने की संभावना है।

हो सकती हैं बारिश
मौसम विभाग की माने तो मावठ का असर मुख्य रूप से उत्तर और पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में अधिक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी के पहले हफ्ते में राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। सुबह और रात के समय कोहरे की वजह से सड़क पर दृश्यता कम हो सकती है, जिससे वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी होगा। 

बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवा में नमी और तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। राजस्थान में सोमवार को ठंड ने एक बार फिर अपना तीखा असर दिखाया। श्रीगंगानगर सहित प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे गलन बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

pc-kisan tak