खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग 11 का चयन किया है। इस टीम में उन्होंने क्रिस गेल के साथ ही एबी डीविलियर्स, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, अनिल कुंबले और डेल स्टेन को भी जगह दी है। खुद को और क्रिस गेल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह दी है।
विराट आईपीएल 2008 से ही बेंगलुरु की ओर से खेलते आए हैं। वह अब तक खेली गई 259 आईपीएल पारियों में 8661 रन बना चुके हैं। विराट कोहली इस संस्करण में भी आरसीबी की ओर से ही खेलते नजर आएंगे। तीसरे नंबर के लिए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का चयन किया है। केएल राहुल को भी इस टीम में जगह दी है। विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक का चयन किया है।
विराट कोहली की ऑल टाइम आरसीबी की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन और युजवेंद्र चहल।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें