खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद अब घरेलू क्रिकेट में भी विराट कोहली का बल्ला गजरा है। दिल्ली की ओर से आंध्रा के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अपने पहले ही मैच में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली।
विराट कोहली मैच में 131 रन बनाए हैं। अपनी इस पारी में उन्होंने 101 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और तीन छक्के लगाए। मैच में विराट कोहली ने चौके से अपना खाता खोले एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में कोहली ने मैदान पर आते ही बाउंड्री जड़ लिस्ट-ए क्रिकेट में अपने 16000 रन पूरे कर लिए।
इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट में 16 हजार रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने। इस मामले में रिकॉर्ड सचिन के नाम दर्ज है। सचिन ने लिस्ट-ए क्रिकेट में 21999 रन बनाए थे। वहीं कोहली लिस्ट-ए क्रिकेट में 16 हजार रन बनाने वाले विश्व के 9वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में विराट कोहली ने सनथ जयसूर्या (16128) को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली के अब लिस्ट ए क्रिकेट में 16130 रन हो गए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें