Vinod Kambli के पास एक समय थी इतने मिलियन डॉलर की संपत्ति, आज बीसीसीआई की पेंशन से करना पड़ रहा है गुजारा

खेल डेस्क। बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने वाले विनोद कांबली आज पैसों-पैसों के लिए मोहताज है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली आज बदहाली में जी रहे हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि विनोद कांबली कभी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हुआ करते थे, लेकिन आज उन्हें बीसीसीआई से मिलने वाले पेंशन पर गुजारा करना पड़ रहा है। विनोद कांबली की आज हालत ऐसी हो गई कि वह केवल 52 साल की उम्र में 75 साल के बुजुर्ग जैसी नजर आने लगे हैं। अपने पैरों पर ठीक से खड़े नहीं हो पाते। कांबली ने एक समय क्रिकेट में मिली शोहरत के साथ जमकर पैसा कमाया था।

खबरों के अनुसार, एक समय विनोद कांबनी के पास लगभग 1.5 मिलियन डॉलर के आस पास संपत्ति थी। उनकी नेट वर्थ साल 2022 तक घटकर केवल 4 लाख रुपए ही सालाना रह गई थी। एक साक्षात्कार में विनोद कांबली ने खुलासा किया कि वह अब बीसीसीआई से मिलने वाली 30 हजार रुपए महीने पेंशन से ही गुजारा कर रहे हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें