खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेटरों का विजय हजारे ट्रॉफी में जलवा देखने को मिल रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से से अब ध्रुव जुरेल ने बड़ौदा के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली है।
जुरेल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 101 बॉल पर शानदार 160 रन की शतकीय पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 8 छक्के लगाए हैं। इस पारी के दम पर पर ही यूपी की टीम निर्धारित 50 ओवर में 369 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही है।
वहीं रिंकू सिंह ने 67 बॉल पर 63 रन नाए हैं। ध्रुव जुरेल टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं। ध्रुव ने अब तक भारत की ओर से 9 टेस्ट मैचों में 459 रन बनाए हैं। वहीं 4 टी20 इंटरनेशनल मैचों में केवल 12 रन ही बना सके हैं। आपको बता दें की अगले महीने की 11 तारीख से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें