खेल डेस्क। रोहित शर्मा और विराट कोहली की लम्बे समय बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी हुई है। दोनों ही बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेल इस टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी की है। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव शौरी और ईशान किशन ने भी शतकीय पारियां खेली। वहीं ओडिशा के 25 साल के ओपनिंग बल्लेबाज स्वास्तिक ने दोहरी शतकीय पारी खेल सभी का ध्यान खींचा।
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले दिन शतकों का रिकॉर्ड बना है। पहले दिन टूर्नामेंट में 22 शतक लगे हैं। पहली बार टूर्नामेंट के एक दिन 20 से अधिक शतक लगे हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी में एक दिन में सबसे ज्यादा शतक लगने का रिकॉर्ड इससे पहले 12 दिसंबर 2021 और 3 जनवरी 2025 को बना था। इन दोनों दिनों में 19-19 शतक लगे थे। अब ये रिकॉर्ड 24 दिसंबर 2025 को टूट गया है। इस दिन 22 बल्लेबाजों शतकीय पारियां खेली हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें