इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर रोजाना वीडियो वायरल होते रहे हैं। कुछ वीडियो तो आग की तरह वायरल होने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडिया अब सामने आया है। अब मुंबई की लोकल ट्रेन का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वायरल वीडियो में मुंबई की लोकल ट्रेन में एक शख्स बिना कपड़ो के महिलाओं के कोच में घुस जाता है। इसके बाद महिला कोच में काफी हंगामा हो गया। इस शख्स के कोच में आते ही महिलाओं ने काफी घबरा कर शोर मचाना शुरू कर दिया।
खबरों के अनुसार, महिला कोच में बिना कपड़ों के चढऩे वाला ये व्यक्ति मानसिक बीमार है। मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के एसी कोच में ये युवक घुस गया था। इसके बाद महिलाओं ने शोर मचाया। महिलाओं का शोर सुनकर टीसी ने मौके पर पहुंच इस शख्स को बाहर निकाला।
सोमवार को दोपहर में घाटकोपर स्टेशन पर हुई ये घटना
खबरों के अनुसार, मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को करीब दोपहर में 4 बजकर 11 मिनट पर कल्याण एसी लोकल में ये घटना घटी। घाटकोपर स्टेशन पर इस ट्रेन के रुकने पर मानसिक बीमार रोगी बिना कपड़ों के ट्रेन में चढ़ गया। इसके बाद महिलाओं शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। फिर संबंधित कोच में टीसी ने पहुंचकर शख्स को बाहर निकाला। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पर जमकर लोगों की प्रतिक्रयाएं भी आ रही है।
PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Mumbai Local Viral Video, naked man in mumbai local train pic.twitter.com/kjTGnnCkyd
— Chinmay jagtap (@Chinmayjagtap18) December 17, 2024