Vice Presidential Election: मोदी और राहुल सहित बड़े दिग्गजों ने किया मतदान

इंटरनेट डेस्क। देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में मतदान शुरू हो चुका है। इसके लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी से हो रहा है।

Vice Presidential Election:  मोदी और राहुल सहित बड़े दिग्गजों ने किया मतदान

इंटरनेट डेस्क। देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में मतदान शुरू हो चुका है। इसके लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी से हो रहा है। उपराष्ट्रपति पद के लिए आज सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान किया।

इस दौरान उनके साथ संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह और नागरिक विमानन मंत्री राम मोहन नायडू मौजूद थे। वहीं के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने भी अपना वोट डाल दिया है। 

खबरों के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए  वाईएसआरसीपी ने भी एनडीए को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। मतदान  शाम पांच बजे तक चलेगा। इसक बाद शाम छह बजे से मतों की गिनती होगी। एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में  कम से कम 434 वोट पड़ने की उम्मीद है। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन को 320 हासिल हो सकते हैं।  बहुमत का आंकड़ा 391 वोट बताए जा रहे हैं।  

PC: moneycontro
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें