इंटरनेट डेस्क। भगवान सूर्य देव को जल चढ़ाना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। सूर्य उदय के समय जल चढ़ाना बहुत ही शुभ होता है। इसके लिए आप तांबे के लोटे में चावल, चंदन और फूल डालकर पूर्व दिशा की ओर गायत्री मंत्र पढ़ते हुए सूर्य देव को जल चढ़ा दें।
ऐसा करना तीन बीमारियों से पीडि़त लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। एंग्जायटी अटैक वाले लोगों को, डिप्रेशन और हाई बीपी और दिल के मरीजों को नियमित रूप से सूर्य भगवान को जल जरूर ही चढ़ाना चाहिए। एंग्जायटी अटैक वाले लोगों को ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी के साथ मानसिक मजबूती मिलती है। इससे एंग्जायटी की भावना कम होती है।
सूर्य और इसकी रोशनी शरीर में हैप्पी हार्मोन्स बढ़ाने में उपयोगी है। इसी कारण डिप्रेशन के रोगी ये काम जरूर ही करें। हाई बीपी और दिल के मरीज के लिए ऐसा करना लाभकारी होता है। सूर्य की रोशनी से व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप मजबूती मिलती है।
PC: sanmarg
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें