Vastu Tips: इस स्थान पर भूल कर भी नहीं लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं तो झेलनी पड़ सकती हैं परेशानियां

इंटरनेट डेस्क। तुलसी का पौधा लोगों के लिए कई प्रकार से उपयोगी है। ये सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। इसका वास्तु शास्त्र में भी अपना महत्व है।

Vastu Tips: इस स्थान पर भूल कर भी नहीं लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं तो झेलनी पड़ सकती हैं परेशानियां

इंटरनेट डेस्क। तुलसी का पौधा लोगों के लिए कई प्रकार से उपयोगी है। ये सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। इसका वास्तु शास्त्र में भी अपना महत्व है। हिन्दू धर्म में इस पौधे को बहुत ही विशेष माना जाता है। ये पौधा हमारे जीवन में सकरात्मक बदलाव लाता है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि तुलसी के पौधे को किस स्थान पर रखना वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ नहीं होता है। इससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से मुख्य द्वार पर कभी भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर ये पौधा लगाने से विपरित प्रभाव पड़ता है।

हालांकि घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। वास्तु के नियमों के अनुसार, मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। इसके कारण परिवार के लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके घर के मुख्य द्वार पर ये पौधा लगा हुआ है तो तुरंत ही हटा लें।

PC: flipkart,  amarujala,  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें