Vastu Tips: होली के त्योहार से पहले घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएंगी खुश

इंटरनेट डेस्क। रंगों का त्योहार होली कुछ ही दिनों के बाद आने वाला है। इस त्योहार की देेशभर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है।

मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को अच्छे फलों की प्राप्ति होती है। इसी कारण होली के मौके पर कुछ चीजों को घर लाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। घर में पैसों की बारिश होने लगती है। होली से पहले आपको बांस का पौधा अपने घर लाना शुभ होता है।

इसे सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। वहीं चांदी का एक सिक्का लाना भी शुभ माना जाता है। आप इस सिक्के को घर के पूजा स्थल या फिर तिजोरी में एक लाल कपड़े में बांधकर रख दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपसे बहुत ही खुश हो जाएगी। वहीं तुलसी का पौधा लाना भी घर के लिए बहुत ही शुभ होता है। 

PC:  hindi.oneindia, abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From indiatv