Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की छत पर आप भी लगा दें ये चीजें, दूर होगी गरीबी

अगर आप घर में वास्तु नियमों का  ध्यान रखते हैं तो इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में अगर आप अपने घर की छत पर इन चीजों को रखते हैं, तो आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इन्ही चीजों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की छत पर आप भी लगा दें ये चीजें, दूर होगी गरीबी

pc: jagran

अगर आप घर में वास्तु नियमों का  ध्यान रखते हैं तो इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में अगर आप अपने घर की छत पर इन चीजों को रखते हैं, तो आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इन्ही चीजों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो वास्तु के अनुसार आपको अपने घर की छत पर लगानी चाहिए। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर त्रिशूल लगाना चाहिए। इस से कई लाभ मिलते हैं और नकारात्मकऊर्जा प्रवेश नहीं करती। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा भी हमेशा परिवार पर बनी रहती है। इस से घर में सुख शांति भी आती है। 

वास्तु के अनुसार लगाएं पौधे
आपको वास्तु के अनुसार ही घर की छत पर पौधे लगाने चाहिए। आपको उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व दिशा में छोटे पौधे, जैसे तुलसी, गेंदा लगाने चाहिए। वहीं बड़े पौधों को छत की दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में लगाना फलदायक होता है।  पश्चिम दिशा में आपको चांदनी, चमेली और मोगरा जैसे सफेद रंग के पौधे लगाने चाहिए। वहीं वास्तु में उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल या पौधे लगाना शुभ माना जाता है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें