Vastu Shastra: आप भी घर में लगाएं ये दो तस्वीरें, खींचा चला आएगा आपके पास पैसा

Vastu Shastra: आप भी घर में लगाएं ये दो तस्वीरें, खींचा चला आएगा आपके पास पैसा

Vastu Shastra: आप भी घर में लगाएं ये दो तस्वीरें, खींचा चला आएगा आपके पास पैसा

इंटरनेट डेस्क। वास्तु के बारे में तो हर कोई जानता ही हैं, अगर व्यक्ति वास्तु को मानता हैं तो उसकी तरक्की को और पंख लग जाते है। वैसे वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर की दीवारों पर लगी तस्वीरें केवल सजावट के लिए ही नहीं बल्कि वे हमारे जीवन और आर्थिक स्थिति पर भी गहरा प्रभाव डालती हैं। अगर आप भी लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या मेहनत के बाद भी पैसा हाथ में नहीं टिकता, तो वास्तु के ये उपाय आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।

बहते हुए पानी के झरने की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी की प्रकृति बहना है, और वास्तु में इसे कैश फ्लो से जोड़कर देखा जाता है। एक सुंदर झरने या शांत बहती नदी की तस्वीर घर में लगाने से धन का आगमन सुगम होता है। यह घर की नकारात्मकता को धो देता है और मानसिक शांति भी प्रदान करता है। लेकिन ध्यान रहे कि झरने की तस्वीर में पानी की दिशा घर के अंदर की तरफ होनी चाहिए।

कुबेर देव की तस्वीर
धन के देवता कुबेर की तस्वीर को घर या ऑफिस में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कुबेर की कृपा से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। इसे उत्तर दिशा में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह दिशा कुबेर की मानी जाती है।

pc- amar ujala