Vastu Shastra: नमक के डिब्बे का करले आप भी ये उपाय, आर्थिक परेशानी और गृह क्लैश हो जाएगा खत्म

Vastu Shastra: नमक के डिब्बे का करले आप भी ये उपाय, आर्थिक परेशानी और गृह क्लैश हो जाएगा खत्म

Vastu Shastra:  नमक के डिब्बे का करले आप भी ये उपाय, आर्थिक परेशानी और गृह क्लैश हो जाएगा खत्म

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज के दौर में हर कोई वास्तु पर विश्वास करता है। मकान बनाने से लेकर कुछ भी खरीदने तक लोग वास्तु के अनुसार करते है। ऐसे में हमारे खाने में डलने वाले नमक को लेकर भी वास्तु नियम हैं। वास्तु के जानकार नमक को घर की उर्जा की शुद्धता से जोड़ते हैं, कई बार घर में सबकुछ अच्छा चल रहा होता है, लेकिन फिर भी परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव, आर्थिक उतार-चढ़ाव या काम में रुकावटें आती हैं। तब नमक का एक सरल और अचूक उपाय जरूर करें।

नमक के डिब्बे में रखें ये चीज
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र दोनों में ही बताया गया है कि नमक और लौंग में नकारात्मकता को सोख लेने की ताकत होती है। साथ ही ये दोनों चीजें घर में सकारात्मकता को आकर्षित करती हैं।  अपने रसोई घर में इस्तेमाल होने वाले नमक के डिब्बे में 5 साबुत लौंग डालें, इस बात का खास ध्यान रखें कि लौंग टूटी न हो।

धन की रुकावटें होती हैं दूर
मान्याता है कि इस एक उपाय को करने से नकारात्मक उर्जा का नाश होता है और सकारात्मक उर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इस उपाय को करने से धन के आगम में रुकावटें आ रही होती हैं, वो भी इस उपाय को करने से दूर हो जाती हैं। इससे कलह खत्म होने लगता है, घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

pc- saveur.com