Vande Bharat Train: पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की तारीख, समय सारिणी, रूट और किराया

Vande Bharat Train: Patna to Ranchi Vande Bharat Train start date time table route and fare

Vande Bharat Train: पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की तारीख, समय सारिणी, रूट और किराया

पटना से रांची वंदे भारत: अगर आप बिहार या झारखंड में रहते हैं और वंदे भारत ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां... बिहार की राजधानी पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है.

लोको पायलट, टीटीई, गार्ड और कोच अटेंडेंट जैसे रेल कर्मियों का प्रशिक्षण शनिवार तक पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि इस ट्रेन का ट्रायल 11 जून को पटना में किया जाएगा. यह ट्रेन अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल

पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर संचालन विभाग की ओर से पत्र भी प्रकाशित किया गया है. इसमें बताया गया कि इस ट्रेन को 11 जून को सुबह 6:55 बजे ट्रायल के लिए भेजा जाएगा, जो सुबह 8:20 बजे गया पहुंचेगी. यहां 10 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन सुबह 11.30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी और पांच मिनट बाद दोपहर 1.00 बजे रांची पहुंचेगी.

फिर दोपहर 2:20 बजे रांची से खुलेगी और रात 8:25 बजे पटना पहुंचेगी. हालांकि, सीपीआरओ ने कहा कि ट्रायल की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। इधर, हजारीबाग के स्टेशन मास्टर शाहनवाज रिजवानी ने बताया कि 11 जून को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल होगा.

किराए की आधिकारिक घोषणा जल्द

वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित है। वर्तमान में इसके आठ रेक हैं। आगे चलकर कहा जा रहा है कि इसमें कुल 18 बोगियां होंगी. वहीं, इसके संचालन के लिए रेलवे ट्रैक की मरम्मत भी की जा रही है।

यह काम अंतिम चरण में है। बताया गया है कि इस रूट पर अभी कुछ ऐसी ट्रेनें चल रही हैं, जिनकी औसत रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसकी तुलना में वंदे भारत ट्रेन अधिकतम 160 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी। सूत्रों की माने तो ट्रायल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं.

हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। इस ट्रेन में सफर करने के लिए आपको करीब एक हजार रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। जल्द ही किराए को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किस दिन होगा, फिलहाल तारीख की लिखित घोषणा नहीं की गई है। लेकिन जल्द ही इसका परीक्षण किया जाएगा. किराया अभी तय नहीं हुआ है। वहीं, भारतीय रेलवे से संकेत मिलते ही वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो जाएगी।

(pc rightsofemployees)