जल्द ही भारतीय टीम की ओर से खेलते नजर आंएगे Vaibhav Suryavanshi, बीसीसीआई की ओर से मिला ये अपडेट

खेली डेस्क। महज 15 साल की उम्र में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत चुके वैभव सूर्यवंशी जल्द ही भारतीय सीनियर टीम में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड वैभव सूर्यवंशी को लेकर अब भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

जल्द ही भारतीय टीम की ओर से खेलते नजर आंएगे Vaibhav Suryavanshi, बीसीसीआई की ओर से मिला ये अपडेट

खेली डेस्क। महज 15 साल की उम्र में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत चुके वैभव सूर्यवंशी जल्द ही भारतीय सीनियर टीम में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड वैभव सूर्यवंशी को लेकर अब भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सूर्यवंशी ने बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों को प्रभावित किया है। इसी कारण अब सिलेक्टर्स पर वैभव को लेकर बड़ा फैसला लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूयवंशी ने आईपीएल 2026 में 237.31 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में मौका मिलना चाहिए? इसी महीने टीम इंडिया को आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है।

सचिव देवजीत सैकिया ने की वैभव की तारीफ
खबरों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने भी बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव की प्रतिभा की खुलकर तारीफ कर कहा कि चयन समिति युवा बल्लेबाज के हित में सही फैसला लेगी। वैभव भारतीय क्रिकेट का नया वंडर किड है और उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में वह दुनिया में भी धूम मचाएगा। वैभव ने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप सहित पांच बड़े पुरस्कार अपने नाम किए हैं। एक आईपीएल सत्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अब वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें