Vaibhav Suryavanshi ने तोड़ा एबी डिवि​लियर्स का दस साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम एक और विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। सूर्यवंशी ने आज विजय हजारे ट्रॉफी में तूफानी शतकीय पारी खेली है।

Vaibhav Suryavanshi ने तोड़ा एबी डिवि​लियर्स का दस साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम एक और विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। सूर्यवंशी ने आज विजय हजारे ट्रॉफी में तूफानी शतकीय पारी खेली है। इस पारी से उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिवि​लियर्स का करीब 10 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सूर्यवंशी ने आज विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ केवल 36 बॉल पर शतक लगाया। उन्होंने केवल 84 बॉल पर 190 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस पारी में उन्होंने 15 छक्के और 16 चौके लगाए। वैभव सूर्यवंशी अब अब लिस्ट ए ​क्रिकेट में सबसे तेज डेढ़ सौ रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।  

इस मामले में उन्होंने एबी डि​विलियर्स का करीब 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। ए​बी डिविलियर्स ने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल 64 बॉल पर 150 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने केवल 59 बॉल पर ही अपने 150 रन पूरे का एबी डि​विलियर्स का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस पारी में उन्होंने 154 रन तो केवल चौके और छक्कों से ही बना डाले।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें