Vaastu Shastra: आप भी अगर कर रहे हैं रोज रोज ये गलतियां तो मां अन्नपूर्णा हो सकती हैं नाराज

Vaastu Shastra: आप भी अगर कर रहे हैं रोज रोज ये गलतियां तो मां अन्नपूर्णा हो सकती हैं नाराज

Vaastu Shastra: आप भी अगर कर रहे हैं रोज रोज ये गलतियां तो मां अन्नपूर्णा हो सकती हैं नाराज

इंटरनेट डेस्क। आपने भी देखा होगा की वास्तु का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व हैं। अगर हम नियमों के अनुसार चलते हैं और वास्तु नियमों का पालन करते हैं तो हमे बहुत ही बड़ा लाभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। इसलिए रसोई में साफ-सफाई का खास ध्यान करने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि रसोई से जुड़े वास्तु के नियम का पालन न करने से व्यक्ति को मां अन्नपूर्णा की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। तो जानते हैं किन बातों का ध्यान रखें।

इन बातों का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि रसोई में रात में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। इस नियम का पालन न करने से बरकत रुक सकती है और मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं।

इसके अलावा रात को रसोई को गंदा नहीं छोड़ना चाहिए। रात को खाना बनाने के बाद रसोई को साफ करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात में रसोई को गंदा छोड़ने से आर्थिक तंगी की समस्या बनी सकती है

रसोई में टूटे बर्तन रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में टूटे फूटे बर्तन और डिब्बे रखने से घर में लड़ाई-झगड़े की समस्या बन सकती है। इसके अलावा टूटे बर्तन में भोजन भी नहीं करना चाहिए।

pc- grehlakshmi.com