इंटरेनट डेस्क। देवभूमि उत्तरखंड से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकारी आपके होश उड़ जाएंगे। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक एक स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा रोड पर चलती महिला से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है।
देहरादून में छेड़छाड़ पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद इसका वीडियो जमकर वायरल हुआ है। इस पर पुलिस ने काईवाई करते हुए आरोपी किशन सिंह को पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में एक महिला रोड पर पैदल चलती नजर आ रही है। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक महिला के सीने पर हाथ फेरकर आगे बढ़ जाता है। महिला को इस पर गुस्सा आ जाता है।
वह उसे पलटकर देखती है, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो जाता है। 7 नवम्बर का ये वीडियो बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
देहरादून में बेटे संग गली में घूम रही महिला की ब्रेस्ट पर हाथ मारा, आरोपी किशन सिंह गिरफ्तार !!
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 11, 2024
7 नवंबर की वीडियो है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। pic.twitter.com/jc8kPR0Vnq