इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड से एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर युवक ने पहले किशोरी को ठाकुरद्वारा के एक होटल में ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस दौरान युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। चौंकाने वाली बात ये है युवक ने किशोरी का कई बार गर्भपात कराया। वह किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर जबरन बलात्कार करता रहा।
पुलिस ने इस संबंध में आरोपी युवक, उसकी मां,बहन, भाई और पिता सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी युवक ने पीड़िता को इंस्टाग्राम पर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
इसके बाद ठाकुरद्वारा के मंडी समिति के सामने स्थित ओयो होटल में कोल्ड ड्रिंक में युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। शादी का दबाव डालने पर युवक ने किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
PC: amritvichar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें