Uttar Pradesh: महिला के देवर के साथ थे संबंध, फिर भाई ने किया ऐसा कि…

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर व्यक्ति ने अपनी ही बहन पर सार्वजनिक रूप से चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Uttar Pradesh: महिला के देवर के साथ थे संबंध, फिर भाई ने किया ऐसा कि…

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर व्यक्ति ने अपनी ही बहन पर सार्वजनिक रूप से चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ये मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके का है।

खबरों के अनुसार, आशु नाम का आरोपी कथित तौर पर अपनी बहन पर सड़क किनारे एक विवाद के बाद ताबड़तोड़ चाकू बरसाने लगा। बताया जा रहा है कि महिला को बचाने के लिए दौड़े स्थानीय निवासियों ने हमलावर को पकड़ लिया।

इसके बाद लोगों ने महिला के भाई की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मनीषा के अपने देवर से संबंध थे और वह उसके साथ नियमित रूप से संपर्क में थी। इस वजह से उसके परिवार में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इससे परेशान होकर उसके भाई ने अपनी बहन को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

सिकंदराबाद थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया ह मामला दर्ज
 विवाद इतना बढ़ा कि आशू ने अपनी बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से घायल हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामला दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिकंदराबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से जल्द ही मामले में अन्य खुलाया किया जा सकता है।

PC:  patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें